Skip to main content

हास्य व्यंग के इंटरनेशनल शायर हिलाल स्योहारवी

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ जिनकी आज पंचवीं पुण्य तिथि है हास्य व्यंग के इंटरनेशनल शायर हिलाल स्योहारवी अपनी शायरी से कहकहे लगवाते हुए नेताओं और व्यवस्था पर चोट करने वाले हिलाल स्योहारवी की आज पुण्यतिथि है। उनहोंने हिंदुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी शायरी की छाप छोड़ी। न तुम संभले तो फिर नया तूफान आयेगा। मदद को राम आएंगे न फिर रहमान आएगा। जैसे शेर ने माध्यम से समाज को आगाह करने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर हिलाल स्योहारवी का वास्तविक नाम हबीबुर्रहमान था। शायरी में आने के बाद उन्होंने अपना उपनाम हिलाल जिसका अर्थ होता है चांद रख लिया। १५ नवंबर २०१२ को उनकी मृत्यु हुई थी। अपनी धमाकेदार नज्मों और कतात के लिए लोग उन्हें आज भी उन्हें याद करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत पर इनके इस कता ने बहुत ख्याति पाई - बजा कहा जो शहीदाने वतन कहा तुझको, ये हैसीयत तुझे दुनिया में नाम करके मिली। अब इससे बढ़के तेरा एहतराम क्या होगा, मिली जो मौत भी तुझको सलाम करके मिली। हिलाल स्योहरवी को गालिब इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति डा. शंकरदयाल शर्मा द्वारा उर्दू अदब की सेवा के लिए वर्ष १९८७-८८ का तंजोमिजहा एवार्ड देकर सम्मानित किया गया। हिलाल ने अपनी शायरी से जहां महफिलों में कहकहे लगवाये वहीं नेताओं, व्यवस्था, राजनीति, सांप्रदायिकता, पूंजीवाद पर चोट करने से कभी नहीं चूके। उनका कता यह कता ऐ बानगी है - गरीबी को मिटा देने की बातें सिर्फ बातें हैं, जो खुद दौलत के भूखें हो गरीबी क्या मिटाएंगे, गरीबों का लहू तो आपकी कारों का डीजल है गरीबी मिट गई तो आप क्या रिक्क्षा चलाऐंगे। उनकी शायरी की बात ही कुछ ऐसी थी कि चीन से जंग के समय खून की मांग हो या संसद में जूते चलने की घटना, प्रधानमंत्री राजीव गांधी का २१वीं सदी में जाने का सपना हो या बेनजीर भुट्टो का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का अवसर, राजीव गांधी की मौत हो राकेश शर्मा का अंतरिक्ष में जाना हर घटना पर मीडिया की सुर्खी हिलाल स्योहरवी की शायरी में से ही आती रही हैै। राजीव गांधी के प्रधान मंत्री बनने पर उन्होंने यह कता पढ़ा- रक्स होता है तेरी किस्मत पर, क्या तेरे हाथ को लकीर मिली। और तो सब नियामतें मिली थी तुझे अब पड़ौसन भी बेनजीर मिली। राकेश शर्मा के चांद पर जाने के बाद उन्होंने कहा- फिर कोई समझा ही नहीं इस खूबसूरत तंज को, मुझको तो राकेश शर्मा का बयां अच्छा लगा। उन से जब पूछा गया कैसा लगा हिंदोस्तां, हंस के बोले दूर से हिंदोस्तां अच्छा लगा। एक मजदूर के रूप में अपना जीवन शुरू करने वाले हिलाल स्योहरवी ने मजदूरों के दुख दर्द और तकलीफों को बड़े नजदीक से देखा। फिर उसे शायरी का रूप देकर तंजोमिजहा की चाशनी में डुबो कर दुनिया के सामने इस ढ़ंग से प्रस्तुत किया कि कड़वी बातें भी मिठास के साथ दिल की गहराईयों में उतर जाऐं। उन्होंने कहा कि सभी कहते हैं पूंजीपति हैं मगरूर, काम आते हैं एलेक्षन में यही लोग हजूर। दोस्ती आज के जरदार से रखनी है जरूर, अब रहे वो जो हैं भारत में परेशां मजदूर। चाहते उनका भला हम भी नहीं तुम भी नहीं, आओ मिल जाऐं खफा हम भी नहीं तुम भी नहीं। हिलाल स्योहारवी शायर तो थे ही वे एक विचारक और एक दार्शनिक भी थे। उन्होने अपनी शायरी से सोई हुई व्यवस्था को झकझोरा, उसकी खामियों को उजागर किया। उन्होने कहा कि तुम अपनी गरीबी को मिटाते नहीं खुद ही, क्या -क्या न मिला तुम को सहारा नहीं समझे। हर शहर में मुद्दत से है रातों को अंधेरा, तुम लोग सियासत का इशारा नहीं समझे। हिलाल स्योहारवी की एक नजम मेरा हिंदोस्तां यहां मौसम सलौने और सुहाने, हिमालय बर्फ की चादर है ताने, नदी नाले सुनाते हैं तराने, जमां अपनी उगलती है खजाने, इसी धरती पे जन्नत का गुमां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। पदक सोने का कोई मुल्क पाले, कोई फुटबॉल कितना ही उछाले, कोई तैराक सौ तमगे लगाले, यहां के खेल भी सबसे निराले, एलेक्षन में जो जीते पहलवां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। यहां नाचो विदेशी साजिशों पर, कहीं दो जाके धरना दफ्तरों पर, करो पथराव सरकारी बसों पर, सफर करो ट्रेनों की छतों पर, हिफाजत के लिए अल्लाहमियां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। यहां फरसूदा रस्मों को हवा दो, चिता की गोद में अबला बिठा दो, कहीं आईन सड़कों पर जला दो, किसी नेता पे कुछ तौहमत लगा दो, कलम अपना है अपनी जुबां हैं। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। कोई जाकर कहीं फितना जगा दे, मुहब्बत के जो रिश्तें हैं मिटा दे, कोई इतिहास के पन्ने उड़ा दे, कोई मंदिर को मस्जिद से लड़ा दे, सियासत में मजहब दरमियां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। डोनेशन हो तो बच्चों को पढ़ा लो, जो रिश्वत हो फांसी से छुड़ा लो, जो पैसे हों तो परमीट घर मंगालो, मिले दौलत वतन को बेच डालो, मगर छोड़ो ये लम्बी दास्तां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।। न इसको देख पायी कम निगाही, उजालों के जो पीछे है सियाही, यहां एक जुर्म भी है बेगुनाही, मिसेज गांधी के खूं से लो गवाही, वो ही कातिल है वो ही पासबां है। ये भारत है मेरा हिंदोस्तां है।।डा. वीरेंद्र

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...