Skip to main content

नींद टूट गयी..

चाँदनी रात में स्वच्छ बस्त्र धारण कर।
अधरों पर मुस्कान लिए रूप वती॥
देव्वेला में मंदिर की ओर जा रही थी॥
जब मेरी दृष्ट उसपर पड़ी तो मै आकर्षित होने लगा॥
अपनी बलिष्ट भावनाओं में खोने लगा॥
वह मोहनी सूरत सीधे मंदिर में प्रवेश कर गयी॥
हमारी आँखे नज़ारे देख रही थी॥
और मै भावनाओं के अथाह सागर में दुबकी लगा रहा था॥
मन चंचल है रूप स्वरूपा॥
ऐसी नारी देखे नहीं दूजा॥
आखिर वह घडी आ ही गयी॥
वह सीधे हमारी तरफ ही आ रही थी॥
मै अन्दर ही अन्दर गुदगुद हो गया॥
वह मेरे समीप आये और बोली लो प्रसाद खा लो॥
मै उसके कोमल हाथ से प्रसाद लिया और खा गया॥
आगे हमारी और उसकी वार्तालाप पढ़िए॥

मै॥ हे रूप स्वरुप सुंदरी आप कौन है कहा से आती है॥ आप हमें बिस्तार से बताइये॥
नारी॥ मै बेला हूँ जो की मै प्रात: काल गंगा जी के अम्रत सामान जल में स्नान कर के और गंगा जी के जल को इस पात्र में लेके शिव जी के मंदिर में आती हूँ। जो की गंगा जी का जल शिव लिंग पर डालते ही दूध का रूप धारण कर लेता है॥
मै ॥ आप के इस रूप को देख कर मै आप पर मोहित हो रहा हूँ॥ क्या आप हमारे साथ विवाह कर सकती है॥
नारी॥ हां अवश्य कर सकती हूँ लेकिन आप को हमारी शर्त माननी पड़ेगी॥
मै ॥ जरुर मानूगा आप अपनी शर्त बताने की कृपा करे॥
नारी॥ हमारे साथ रहने का मतलब है की बिलकुल स्वच्छ स्वभाव , गुस्से से दूर रहना यहाँ तक की समयानुसार भोग विलास पर पावंदी॥ कोई नशा नहीं किसी पराई नारी को लालच भरी निगाहों से नहीं देख सकते नहीं तो मेरे गुस्से की ज्वाला को जला देगी॥ जिस दिन आप एक सच्चे मानव के शुद्ध आचरण में आयेगे उस दिन मै आप से शादी कर लूगी॥ और इसी मंदिर के बगल नदी के किनारे हमारी कुटिया होगी॥
mai : ठीक मै कोशिश करूगा॥
नारी : ठीक है आप कोशिश करिए फिर मिलूगी॥ नमस्ते॥
मै: पर मै कैसे ये वादा पूरा कर पाऊगा। मै तो एक शराबी , चरसी, ठरकी..बेईमान,,घूश्खोर, चापलूस ,दूसरो का अहित करने वाला, अपने शारीर पर मेल लिए धूमता रहता हूँ॥ मै लफंगा हूँ॥ यही सब सोचते सोचते नींद टूट गयी सुबह हो चुका था॥ और दो दोस्त घर पर आके कहने लगे की आज मज़ा आयेगा। राम्लाल्वा के यहाँ प्रोग्राम है॥

शम्भू नाथ

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...