Skip to main content

नही परेशानी होगी..

ladki:- प्रेम की संकर गलियनम ॥
प्रेम राज़ क्यो आए हो॥
आते आते घर वालो से॥
क्यो मेरा पता बताये हो॥
बड़ी बदनामी होगी॥
तुम्हे परेशानी होगी॥
लड़का:- छुपा के रखना दिल में अपने॥
मत बतलाना भेद॥
हंस हंस करके बातें करना॥
मत करना बिच्क्षेद॥
जल्द बहेगी प्रेम की गंगा॥
ऐसी प्रेम निशानी होगी॥
नही परेशानी होगी...
लड़की:- प्रेम डगर पर चलते चलते ॥
खुल जाती है पोल॥
शर्म से आँखे झुक जाती है॥
करते लोग है क्रोध॥
इश्क छुपाये छुप नही सकता॥
बड़ी हैरानी होगी..तुम्हे परेशानी होगी॥
लड़का:- प्रेम नदी में सभी नहाते ॥
कौन बना ब्रम्हचारी॥
चढत जवानी आँखे लड़ती॥
इसमे क्या दुराचारी॥
संग चलेगे सात जनम तक॥
यही मेरी प्रेम कहानी होगी॥
नही परेशानी होगी॥

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा